कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लगाया जनता दरबार, मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थिति अपने कैम्प कार्यलय में जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत कई जनसमस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री ने 700 से अधिक कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक मे नगर आयुक्त हल्द्वानी, ddo नैनीताल, sdm धारी, नैनीताल, ct मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकाश प्राधिकरण सचिव, विजली, पानी, सहित सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!







