भाजपा ने सख्त किया रुख, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी की ! नीति को लेकर पार्टी अब और सख्त रुख अपनाने जा रही है। नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने एक पत्र जारी करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने से बचने की सख्त हिदायत दी है।

पार्टी के अनुशासन को बनाए रखने के निर्देश

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां विचार साझा करने के लिए उचित मंच उपलब्ध हैं। बावजूद इसके कुछ लोग पार्टी के अंदरूनी निर्णयों और सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। भाजपा के इस निर्देश को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के तहत जारी किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि पार्टी अब अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोग पार्टी के फोरम में अपनी बात रखने के बजाय सार्वजनिक मंचों पर जाकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह न केवल संगठन को कमजोर करता है, बल्कि इससे यह भी प्रतीत होता है कि पार्टी गुटों में बंटी हुई है। इसलिए, पार्टी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page