पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में “विकसित भारत @ 2047” और “नशा मुक्त भारत” पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कालाढूंगी, नैनीताल केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में “विकसित भारत @ 2047” और “नशा मुक्त भारत” अभियान पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दीप क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत, दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा जंतवाल और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा कत्यूरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
– नाटक प्रस्तुति: केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल के विभागीय कलाकारों ने “नशा मुक्त भारत अभियान” पर “पुनर्वास की आस” नामक नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
– गोद भराई और अन्नप्राशन: महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटाबाग द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम किया गया। साथ ही 6 माह से अधिक आयु के शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।
– सांस्कृतिक कार्यक्रम: सांस्कृतिक कला उत्थान समिति, खुर्पाताल द्वारा मनोरंजन के साथ जानकारी से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
– प्रश्नोत्तरी: “विकसित भारत @ 2047” विषय पर रोचक प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। अर्चना भट्ट, हिना बिष्ट, वैशाली जलाल, जिया, रचित गंगोला, छाया आर्य, अंजली पांडे आदि छात्राओं ने सही उत्तर देकर पुरस्कार जीते।

इस अवसर पर विकसित भारत @ 2047, नैनीताल जिले की लोकपाल श्रीमती पुष्पा कांडपाल ने “जी राम जी” विधेयक की विस्तार से जानकारी दी।

विधायक श्री बंशीधर भगत ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित ग्राम सभा कार्यक्रम के अंतर्गत “रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन – जी राम जी” निश्चित रूप से एक मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शंभू दत्त साहिल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एक सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ मदन गोनल खंड विकास कार्यालय कोटाबाग से अधिकारी गण केंद्रीय संचार ब्यूरो के दीपक शर्मा गोपेश सिंह बिष्ट आनंद बिष्ट भास्कर जोशी दीवान सिंह भूपेंद्र सिंह जड़ौद शोभा चरक दीपा जोशी श्रद्धा गुरु रानी तिवारी शर्मिष्ठा बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page