जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में बृहद स्वछता अभियान जारी

नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी 11 अगस्त 2026 जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में बृहद स्वछता अभियान जारी है मंगलवार को भी जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के 48 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट एवं अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर सफाई की गई। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने अवगत कराया कि सभी विकास खंडों के ग्राम पंचायतों, सहित वन एवं नगरीय क्षेत्रों में जन सहयोग से व्यापक स्वच्छता अभियान मंगलवार को भी संचालित किया गया । अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, नदी तटों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाए रखना है अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं उसके आसपास फैले कूड़े-कचरे तथा अन्य ठोस अपशिष्ट को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। विभिन्न जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं अभियान में शामिल लोगों ने श्रमदान कर नदी एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।
इस दौरान ग्रामीणों को नदी एवं जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा न डालने तथा प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने के लिए जागरूक भी किया गया। ग्रामीणों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता की।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page