AHTU नैनीताल की टीम ने घर से नाराज होकर निकले 16 वर्षीय किशोर को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा, परिजनों ने जताया आभार


डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं श्रीमती अंजना नेगी सीओ महिला सुरक्षा हैंडप्लाइन/नोडल अधिकारी (AHTU) नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश व पुनर्वास हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में, दिनांक 17 अगस्त 2026 को ए.एच.टी.यू. हल्द्वानी की टीम द्वारा कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन काठगोदाम परिसर में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया।
बालक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान प्रशांत कुमार (उम्र- 16 वर्ष) पुत्र श्री मनोज कुमार गंगवार, निवासी- ग्राम नाउमा पकड़िया, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। उसने पूछताछ में यह भी बताया कि वह घर पर किसी बात से नाराज होकर बिना बताए आ गया था।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक के परिजनों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया।
सुरक्षा की दृष्टि से उक्त बालक को रात्रि में धरोहर बाल आश्रय गृह, हल्द्वानी में सुरक्षित रखा गया।
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को बाल कल्याण समिति, हल्द्वानी के समक्ष बालक की काउंसलिंग कराई गई, जिसके पश्चात उसे विधिवत रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बिछड़े हुए बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस के कार्यकुशलता और संवेदनशीलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा AHTU(एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम) का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम(AHTU):
1. उ0नि0 सुनीता कुंवर (प्रभारी AHTU)
2. हे0कानि0 प्रहलाद रावत।
3. कानि0 महेश सयाना।
4. म0कानि0 रेनू अधिकारी।
5. म0कानि0 जानकी भंडारी।
6. कानि0 चालक गोविन्द मेहरा।






