बुद्ध बाजार पटरी के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद

डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में जुआ/सट्टा कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शांति व्यवस्था, जुर्म जरायम की रोकथाम एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही-

दिनांक 23.05.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग/गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त मौ० दिलशाद पुत्र मौ० उस्मान निवासी वार्ड नं० 24 किदवई नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 48 वर्ष को बुद्ध बाजार पटरी के पास से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता एवं नगदी ₹2020/- के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में FIR No. 87/26 धारा 13 जी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में कानि0 दिलशाद अहमद, कानि0 शिवम कुमार शामिल रहे.


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page