प्रकाश डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

हल्द्वानी। प्रकाश डिफेंस एकेडमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल आलोक पांडे ने ध्वजारोहण कर की। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेवानिवृत्त कर्नल बीएस रौतेला, उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ से जुड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सेवानिवृत्त श्री सुरेश पांडे, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर उत्तराखंड श्री गिरीश चंद्र जोशी तथा प्रसिद्ध यू-ट्यूबर श्रीमती ज्योति अधिकारी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कैडेट्स ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के दौरान प्रकाश डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, प्रस्तुतियों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को प्रदर्शित किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और देशभक्ति का संचार किया।
शहीदों को नमन, गौरव सेनानियों और कैडेट्स का सम्मान
एकेडमी के संचालक कैप्टन पीसी जोशी ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और देश की रक्षा में अपना योगदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। युवाओं को राष्ट्र सेवा और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर गौरव सेनानियों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, पूर्व सैनिक, अधिवक्ता, मातृशक्ति, बच्चे, कैडेट्स और शिक्षक मौजूद रहे। इनमें अधिवक्ता केसी पंत, श्री जगदीश बल्यूटिया, अधिवक्ता सुयाल, कैप्टन हिम्मत सिंह, कैप्टन राम सिंह, सूबेदार मेजर दुर्गपाल, सूबेदार कैलाश सिंह और हवलदार देवकी नंदन सहित कई लोग शामिल रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page