प्रतिक्षा चौहान बनीं लोअर पीसीएस अधिकारी, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दी बधाई

विजय चौहान की भतीजी और स्व. अजय चौहान (मेडीन भाई) की बेटी प्रतिक्षा चौहान का उत्तराखंड लोअर पीसीएस में चयन

हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय चौहान की भतीजी और श्री रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अजय चौहान (मेडीन भाई) की पुत्री प्रतिक्षा चौहान का उत्तराखंड लोअर पीसीएस में चयन हुआ है।

प्रतिक्षा की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ ही संगठन में भी हर्ष की लहर है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने प्रतिक्षा चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर न केवल परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि समाज की बेटियों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अजय चौहान (मेडीन भाई) के संस्कारों और परिवार के सहयोग से मिली इस सफलता पर संगठन गौरव महसूस करता है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page