पंजाब से आई पर्यटक का खोया मोबाइल रामनगर पुलिस ने बरामद किया, पर्यटक ने जताया आभार

 

पंजाब के कपूरथला निवासी अंजली अपनी सहेलियों के साथ जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में घूमने आई थीं। घूमने के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। युवती द्वारा 112 पर सूचना देने के साथ ही थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई गई।

सूचना पर नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल की तलाश शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मोबाइल सकुशल पर्यटक अंजली को सुपुर्द किया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर पर्यटक ने नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page