देश-विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने टीम संग किए कैंची धाम के दर्शन

विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर बनी और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड गढ़ने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम दर्शन के लिए पहुंची।

बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या सोमवार को अपनी टीम के साथ कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ बाबा के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर अभिनेता ने कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए तैनात नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे बेहतरीन प्रबंधन और सेवा भाव की सराहना की।

साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि पुलिस-प्रशासन द्वारा बनाए गए यातायात एवं सुरक्षा नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल ने अभिनेता शोभिनव सत्या, रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page