कोतवाली मुखानी पुलिस को सफलता: विभिन्न अभियोगों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल, 20 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मुखानी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न अभियोगों में लंबे समय से वांछित दो अभियुक्तों को उनके निर्धारित पते से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
ललित बृजवासी पुत्र हरीश चंद्र बृजवासी, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा चौपला, हरिपुर नयाक, थाना मुखानी, उम्र 29 वर्ष। संबंधित केस क्राइम नं. 738/2019, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।
नीरज दिवाकर पुत्र सत्य प्रकाश दिवाकर, निवासी आदर्श नगर, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष। संबंधित केस क्राइम नं. 2356/2023, धारा 323/504 भादवि।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गोपाल दत्त, कांस्टेबल शंकर सिंह।







