एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास और चोरी के मामलों में फरार

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भीमताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास और चोरी के अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला: हत्या के प्रयास में फरार आरोपी काशीपुर से गिरफ्तार
कोतवाली भीमताल में पंजीकृत मु0अ0सं0-30/2026, धारा 109, 117(2), 118(1), 190, 192(2), 324(2), 351(2), 352 बीएनएस बनाम राहुल रावत आदि में पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस अभियोग में अन्य अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल श्री राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने दिनांक 17.09.2026 को अभियुक्त यश चौधरी पुत्र अनिल कुमार, निवासी 139 मंडिया, वार्ड नं0 3, महुआखेड़ा गंज, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को काशीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
दूसरा मामला: चोरी में फरार अभियुक्त बरेली से दबोचा
इसके अतिरिक्त मु0अ0सं0-17/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम पिन्टू कश्यप में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पिन्टू कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप, निवासी सतीपुर (पीपल के पास), नियर सैटेलाइट बस अड्डा, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष को भी पुलिस टीम द्वारा बरेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
अ0उ0नि0 गणेश सिंह राणा
हे0कानि0 कमर जावेद
का0 ललित आगरी
कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा







