उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

हल्द्वानी, 25 सितंबर 2026। उत्तराखंड में मौसम को लेकर अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 25 सितंबर की शाम 7:46 बजे से रात 10:46 बजे तक अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जनपदों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, आंधी-तूफान तथा भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।

विशेष रूप से धारचूला, गंगोलीहाट, अस्कोट, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, भीमताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा, टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम के अचानक खराब होने की संभावना है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से यात्रा न करने, खुले स्थानों में सावधानी बरतने तथा बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने की स्थिति में भी सतर्क रहने की जरूरत है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page