Ending Plastic Pollution Globally” की थीम पर वर्ष 2025 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

नैनीताल 05 जून, 2025, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। कुमाऊं आयुक्त/सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी व कमिश्नर कार्यालय परिसर में, जिलाधिकारी कार्यालय, समस्त ब्लॉक और तहसील स्तर पर पौधारोपण किया गया।
कुमाऊं आयुक्त/ सचिव माननीय मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने आज कमिश्नरी कार्यालय, नैनीताल के प्रांगण में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा विश्व पर्यावरण दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करता है। इस दिन हमें पेड़ लगाने, प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें अपनी दैनिक जीवनशैली में बदलाव लाकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरित धरा के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं और भविष्य के लिए एक स्वस्थ और सुंदर ग्रह बनाएं।
आयुक्त ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल में वृक्षारोपण का अभियान कुछ दिनों से चल रहा है। हमारे राज्य की विशेषता यहाँ की हरियाली है—हमारे वन ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन शहरी वनों (Urban Forest) को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता और सिविल सोसाइटी को भी आगे आना होगा। इसे एक अभियान के रूप में चलाना होगा। पौधा यदि अपने देखरेख में हो तो वह बेहतर तरीके से पनपता है। उन्होंने मंडलवासियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, कपड़े के थैले अपनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति से अपने जुड़ाव को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
जिलाधिकारी वंदना द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद में “Ending Plastic Pollution Globally” की थीम को साकार करने की दृष्टिगत जनपद के विभिन्न विभागीय अधिकारियों को वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने और प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु विकास भवन सभागार भीमताल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 5 जून से हरेले पर्व तक वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधारोपण किये जाने के अनिवार्यता के साथ ही वर्ष 2025 विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Ending Plastic Pollution Globally” का परिपालन करते हुए जनपद को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया तथा विकास भवन स्थित समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्षो / कर्मचारियों द्वारा “एक पेड़ मॉ के नाम” अन्तर्गत विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जनपद से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त किये जाने हेतु शपथ दिलाते हुए अपेक्षा की गयी प्रत्येक व्यक्ति प्लास्टिक पर निर्भरता कम करते हुए भविष्य में प्लास्टिक मुक्त वातावरण की ओर तीव्रता से अग्रसर हों।
जी०पी०पन्त इण्टर कॉलेज, भवाली में मा० विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम में विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जी०बी० पन्त इण्टर कॉलेज, भवाली सामान्य निर्वाचन का मतदेय स्थल होने के कारण यहाँ पर मा० विधायक के नेतृत्व में स्वीप टीम द्वारा पौधारोपण का कार्य भी किया गया, इसके साथ ही स्वीप टीम द्वारा मतदेय स्थल खण्ड षिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागाँव में भी वृक्षारोपण किया गया।
जनपद के विभिन्न कार्यालय में विभाग अध्यक्ष को नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का किया गया।

