पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर: सल्ट ब्लॉक में 26 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए, 110 सीटों पर होगा मतदान

अल्मोड़ा (सल्ट)। विकासखंड सल्ट में आगामी पंचायत चुनावों के लिए ग्राम प्रधान के कुल 138 पदों में से 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जो लोकतंत्र की एक शांत तस्वीर पेश कर रहे हैं। वहीं दो स्थानों – बनकोटा और खटोली – में नामांकन पत्रों के निरस्त हो जाने के कारण ये पद फिलहाल रिक्त रहेंगे।
अब शेष 110 पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 18 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधानों की सूची:
- लक्ष्मी देवी – बूडाकोट
- मनेश्वरी – सारूड
- अकिंत सिंह – कूपी
- मंजू रौतेला – अजोली मल्ली
- निर्मला – हरड़ा तडियाल
- दीपा देवी – अजोली तल्ली
- भावना देवी – पोखरी तल्ली
- शोभा देवी – रिक्वासी
- पुष्पा देवी – थात तराड़
- हिम्मत सिंह – कुन्हील स्योत्री
- मोहनी देवी – मणुली
- मीनाक्षी – कनगड़ी
- लीला देवी – मलिहारी
- महेन्द्र सिंह – मन्हेत
- विक्रम सिंह – रगड़गाड़
- प्रभा देवी – ढूँगामोहान
- पूरन सिंह मनराल – द्योराडी
- ईश्वर सिंह – जिहाड़
- किशोर सिंह – आँसूतलें
- अमित – रावत मुनडा
- तेग सिंह – खाल्यों
- खीमा देवी – मुसोली
- किशन सिंह – बिनोली
- गंगा देवी – नानणकोटा
- हेमा रावत – चमकना डढरिया
- गोपाल सिंह – थलमाड़
इस प्रकार पंचायत चुनाव में गांवों ने आपसी सहमति और सामूहिक निर्णय का परिचय देते हुए 26 स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन की मिसाल पेश की है।

