सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए आयोजित की पंचायत

उत्तराखंड में महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे आपराधिक बलात्कार, शोषण और अन्य घटनाओं पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने एक पंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में उद्यमी दर्ज मंत्री रेनू अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व विधायक प्रत्याशी महेश शर्मा और पूर्व प्रदेश ग्राम प्रधान सलाहकार मदन बधानी उपस्थित थे।

*महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प*
पंचायत में उपस्थित सभी वक्ताओं ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए अपने विचार रखे। रेनू अधिकारी ने कहा कि मातृशक्ति को रानी लक्ष्मीबाई की तरह बनना चाहिए और अपने बच्चों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि मातृशक्ति को सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को दूर रखने की सलाह दी और साथ ही बेड टच और गुड टच के बारे में बताया।

*उत्तराखंड की संस्कृति और संस्कार*
महेश शर्मा ने कहा कि सशक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा यह बहुत अच्छी पहल की गई है और प्रशासन को आप लोगों के साथ में लेकर एक जंग जागरूकता चलनी चाहिए। मदन बधानी ने कहा कि मातृत्व भाव को समझना और उत्तराखंड के अंदर महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए आप लोगों के द्वारा जो यह संगठन के द्वारा कार्य किया गया है, वह बहुत सराहनीय है।

*कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन*
कार्यक्रम की अध्यक्षता सशक्ति एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष सीमा बत्रा ने की और कार्यक्रम का संचालन गंगासाही और काजल खत्री ने किया। कार्यक्रम में 200 महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई और सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

*महिलाओं की मांग*
सभी महिलाओं ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे अपराधों को करने वाले लोगों को जेल में रखकर फास्ट ट्रैक में सजा मिलनी चाहिए। ऐसा कानून होना चाहिए जिससे अपराधियों को सजा मिल सके और समाज में अपराधों की दर कम हो सके।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page