सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला कार्यकारिणी का विस्तार, सीमा बत्रा बनीं प्रदेश प्रभारी

हल्द्वानी, 12 जुलाई 2025: सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की महिला कार्यकारिणी का आज हल्द्वानी में विस्तार किया गया। इस अवसर पर संगठन ने सर्वसम्मति से श्रीमती सीमा बत्रा को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि श्रीमती गंगा साही को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी बनीं श्रीमती सीमा बत्रा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही प्रदेश के मंडल, जिला और नगर स्तर पर संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया जाएगा।

संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सीमा बत्रा और गंगा साही के नेतृत्व में महिला कार्यकारिणी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page