सारथी फाउंडेशन का गिलहरी प्रयास: जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण

हल्द्वानी, 26 मई: सारथी फाउंडेशन समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए जरूरतमंद गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण का कार्य किया। आज हल्द्वानी मल्ली बमोरी एवं दमुवाढूगा क्षेत्र के सरकारी स्कूल के 5 जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई।
*शिक्षा की कमी गरीबी को कायम रख सकती है*
सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पन्त ने कहा कि शिक्षा का अभाव गरीबी का कारण बनता है और शिक्षा की कमी गरीबी को कायम रख सकती है और आर्थिक विकास में बाधा डाल सकती है। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षण सामग्री के वितरण का गिलहरी कार्य किया जा रहा है।
*वितरण कार्य में सहयोग*
वितरण कार्य में सारथी फाउंडेशन समिति की समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बच्चों के घरों में एवं अन्य स्थानों पर शिक्षा सामग्री पहुंचाने एवं वितरण कार्य में सहयोग दिया।
*संस्था के सदस्य रहे मौजूद*
वितरण में संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे, विमला कश्यप, प्रेमा बिष्ट, सपना, रोहित, कमला आदि प्रमुख थे।

