“हल्द्वानी में सारथी फाउंडेशन ने मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया सम्मान समारोह”

हल्द्वानी में सारथी फाउंडेशन समिति ने मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। _माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल_ नहर कवरिंग मुखानी रोड पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं को बैच और प्रतीक चिन्ह, गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
*नेशनलिस्ट ऑफ जर्नालिस्ट इंडिया की प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया गया*
संस्था ने विशेष रूप से नेशनलिस्ट ऑफ जर्नालिस्ट इंडिया के उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी जी को सर्जना चित्र देकर शॉल पहनाकर तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। दया जोशी जी ने कहा कि “सर्जना” में ही संसार है हर दिन ही मां का होता है।
*सारथी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना*
दया जोशी जी ने सारथी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दीं। संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत अभिनन्दन कर सभी को मातृ दिवस की बधाईयां दीं।
*नए सदस्यों को संस्था में शामिल किया गया*
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन पंत द्वारा चार लोगों को सारथी फाउंडेशन का आई कार्ड पहनाकर संस्था ज्वाईन कराई गई। नए सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह संस्था में ईमानदारी से संकल्परत रहते हुए सदा कार्य करेंगे।
*”सर्जना” गोष्ठी में विचार व्यक्त किए गए*
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “सर्जना” गोष्ठी में अपने अपने विचार व्यक्त कर कविता पाठ भी किया गया। संस्था सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
