शिक्षा की अलख जगाने के लिए सारथी फाउंडेशन की पहल

हल्द्वानी, 20 मई 2025 – शिक्षा का अभाव गरीबी का एक प्रमुख कारण है, और इस कमी को दूर करने के लिए सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा शिक्षण सामग्री के वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी के प्राइमरी कक्षा के 60 बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नानकमत्ता गुरुद्वारा समिति के प्रमुख महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराई एवं खालसा स्कूल की प्रधानाचार्या कमला शैल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सरदार अमरजीत सिंह बोपराई ने सारथी फाउंडेशन की पहल की प्रशंसा की और कहा कि अन्य संस्थाओं को भी गरीब बच्चों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।

संस्था की पहल

सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत ने स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और सभी से शिक्षा की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का लक्ष्य तय कर संकल्प लिया। आज के कार्यक्रम में संस्था में भगवती धपोला एवं आभा रौतेला को संस्था का आई कार्ड पहनाकर संस्था में सम्मिलित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य

कार्यक्रम में संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे, ग्रीस चन्द्र लोहनी, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे, डॉ. जाकिर हुसैन, जय प्रकाश आदि ने बच्चों को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। स्कूली बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त कर कविता पाठ किया और अपने भविष्य की योजनाएं साझा कीं।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया। वितरण कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे और बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की।

… एडवरटाइजिंग के लिए 9410515774 पर संपर्क करें…


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण