कालाढूंगी तहसील में राजस्व उप निरीक्षकों के बैठने का समय निर्धारित

नैनीताल, 13 जून 2025। कालाढूंगी तहसील में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों के बैठने का समय निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा द्वारा रोस्टर निर्धारित किया गया है।

निर्धारित समय पर बैठेंगे राजस्व उप निरीक्षक

अब राजस्व उप निरीक्षक अपने क्षेत्र में निर्धारित दिवसों पर बैठकर राजस्व कार्यों का संपादन करेंगे। प्रत्येक सोमवार को विभिन्न राजस्व उप निरीक्षक अपने क्षेत्र में स्थित पंचायत भवनों में बैठेंगे और राजकीय कार्यों का समयान्तर्गत संपादन करेंगे।

जारी हुआ आदेश

उप जिलाधिकारी कालाढूंगी ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों को निर्धारित दिवसों पर अनिवार्य रूप से अपने-अपने राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में उपस्थित रहकर राजकीय कार्यों का समयान्तर्गत संपादन करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित राजस्व उप निरीक्षकों के मोबाइल नंबर

– तारा चन्द्र घिल्डियाल – 9412124354 (गेबुआ खास)
– जीतेन्द्र मिश्रा – 9410170493 (हंसरामपुर)
– कमलेश पंत – 9997117172 (रामपुर)
– हरीश गिरी – 9012851938 (कालाढूंगी)
– हिमांक्षी आर्या – 9411351636 (पतलिया)
– अभय कुमार – 7017189194 (नौदा)
– आशुतोष चंद्र – 6395665863 (बैलपड़ाव)
– इकबाल अहमद – 9411167143 (कामोला)
– पुष्पा भंडारी – 9012851938 (गुलजारपुर)
– जीवन चंद्र – 8126549296 (बंदरजूड़ा)
– मनोज कुमार उप्रेती – 7017073301 (नाथूनगर)
– पंकज बन्दुड़ी – 8923855701 (आवलाकोट)


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page