एनजीटी न्यायाधीश ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हल्द्वानी, 13 जून 2025: एनजीटी न्यायाधीश डा0 अफरोज अहमद ने पर्यावरण संरक्षण एवं वनों तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के सम्बन्ध में सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला पर्यावरण समिति व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

हिमालयी क्षेत्र को बचाने की जिम्मेदारी

डा0 अफरोज अहमद ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण को संरक्षित करके हम अपने आने वाले भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण के लिए हमें कई कदम उठाने होंगे, जैसे कि लोगों को पर्यावरण के महत्व और हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में शिक्षित करना।

खनन कानून के दायरे में होना चाहिए

डा0 अफरोज अहमद ने कहा कि खनन कानून के दायरे में होना चाहिए। चाहे वह मिट्टी का खनन हो, बालू या पत्थर का खनन हो, खनन वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो खनन लीज होल्डर को दिया जाता है, उसके मापदंड तय किए जाने चाहिए।

नैनीताल झील के लिए हाईड्रोबाइलोजिकल सिस्टम

डा0 अफरोज अहमद ने कहा कि नैनीताल झील के लिए हाईड्रोबाइलोजिकल सिस्टम लगाई जानी चाहिए। इससे झील में पानी की गुणवत्ता आदि का पता चल सकेगा और जो भी कमी होगी, उसे दूर किया जा सकेगा।

पर्यावरण संरक्षण में सभी की भूमिका

डा0 अफरोज अहमद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी की भूमिका है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि सरकार के हर काम में सहयोग करें और पर्यावरण को बचाने के लिए काम करें।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, प्रभागीय वनाधिकारी सीएस जोशी, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, गोविन्द बल्लभ पंत यूनिवर्ससिटी के डा0 सुधीर कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी अनुराग नेगी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रूद्रपुर ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण

आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया कि रूद्रपुर ट्रंचिंग ग्राउंड से करीब एक लाख टन कूड़े का निस्तारण हो चुका है। इससे करीब ढाई एकड़ का क्षेत्र खाली हो गया है। इस क्षेत्र को ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा।

हल्द्वानी शहर स्वच्छता की ओर

जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि नैनीताल शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें सीवरेज व्यवस्था मुख्य है। उन्होंने कहा कि जिला पर्यावरण समिति बैठकों का आयोजन कर पर्यावरण के संरक्षित करने हेतु कार्य किये जा रहे हैं।

ठोस आपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य योजना

बैठक में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी से आए वैज्ञानिकों द्वारा ठोस आपशिष्ट प्रबंधन पर तैयार की गई कार्य योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page