हल्द्वानी में ग्राफिक एरा अस्पताल का विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 800 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

हल्द्वानी/देहरादून। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GEIMS), देहरादून ने सामुदायिक सेवा और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के अपने संकल्प को सशक्त रूप देते हुए हल्द्वानी और भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसरों में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में छात्रों, कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


स्वास्थ्य शिविर के दौरान करीब 800 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का लाभ उठाया। शिविर में जनरल मेडिसिन और नेत्र विज्ञान विभाग की अनुभवी चिकित्सक टीमों ने सेवाएं प्रदान कीं।


शिविर में आगंतुकों की रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन और पल्स रेट की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान और प्रारंभिक उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। चिकित्सकों ने लोगों को समय पर जांच और बीमारी के शुरुआती निदान के महत्व के बारे में जागरूक किया।


डॉक्टरों ने शिविर में उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। साथ ही उन्हें ग्राफिक एरा अस्पताल, देहरादून में उपलब्ध अत्याधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि ग्राफिक एरा अस्पताल आयुष्मान भारत, ईसीएचएस, सीजीएचएस, ईएसआई और विभिन्न प्रमुख टीपीए योजनाओं के अंतर्गत किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि GEIMS निरंतर जनसेवा के ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में ग्राफिक एरा अस्पताल उत्तराखंड सहित पड़ोसी राज्यों के लोगों के लिए एक सुलभ, करुणामयी और व्यापक सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page