देवली के पंकज जोशी बने सेना में लेफ्टिनेंट, प्रकाश डिफेंस एकेडमी को बड़ी सफलता

"गांव का बेटा बना देश का रक्षक!

हल्द्वानी। देवली (अल्मोड़ा) के एक सामान्य परिवार से निकलकर देश सेवा का सपना साकार करने वाले पंकज जोशी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। प्रकाश डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स रहे पंकज की यह उपलब्धि ना सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा भी है।

पंकज जोशी वर्तमान में गौलापार के बागजाला में निवास करते हैं। उनके पिताजी श्री गणेश दत्त जोशी व माताजी श्रीमती गंगा जोशी ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया। पंकज ने 12वीं की पढ़ाई पूरन सिंह मोहन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कुंवरपुर गौलापार से की और फिर प्रकाश डिफेंस एकेडमी से NDA की तैयारी की। सेना में जाने से पहले पंकज ने एयरफोर्स के टेक्निकल ग्रुप में 6 महीने की ट्रेनिंग भी की थी।

प्रकाश डिफेंस एकेडमी के संचालक कैप्टन प्रकाश चन्द्र जोशी (सेवानिवृत्त) ने लेफ्टिनेंट पंकज को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कर्नल एन.सी. पांडे (सेवानिवृत्त), चन्द्रशेखर जोशी सहित सभी शिक्षक व कैडेट्स ने भी उन्हें बधाई दी।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण