हल्द्वानी शहर में वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दृष्टिगत एस0पी0 संचार नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ

प्रभावी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था स्थापित करने के दिए निर्देश

प्रभावी एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों, यातायात प्रभारियों को आज दिनांक 12.02.2026 को हल्द्वानी शहर में माननीय राज्यपाल उत्तराखंड के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज श्री आर0डी0 मठपाल पुलिस अधीक्षक संचार जनपद नैनीताल द्वारा वी0आई0पी0 ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों की डॉ0 सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को वी0आई0पी0 प्रोग्राम मानकों के अनुसार व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने, जनता की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा प्रभावी चेकिंग, फ्रिस्किंग, एक्सेस कंट्रोल के साथ शतर्क रहते हुए शालीनता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर, श्री गौरव किरार सीएफओ नैनीताल, श्री अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री शिवराज सिंह निरीक्षक यातायात, निरीक्षक श्री उमेश कुमार मालिक समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page