टिहरी में बादल फटने से पति-पत्नी की मृत्यु बेटा लापता

टिहरी। टिहरी पर कुदरत लगातार कहर बरपा रही है। भिलंगना ब्लॉक के तिनगढ़ में तबाही मचाने के बाद अब नौताड़ तोक में भारी तबाही हुई है। यहां बादल फट गया है जिस कारण से एक होटल बह गया। बताया जा रहा है कि होटल स्वामी भानु प्रसाद (50), उनकी पत्नी नीलम देवी (45) व पुत्र विपिन (28) लापता हो गए। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के बाद भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूर बरामद कर लिया गया है लेकिन उनके बेटे का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। कई मवेशियों के भी मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है।
घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव गदेरे पर बना मोटर पुल बह गया है। देर शाम से भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। रात 9 बजे की लगभग मुयाल गांव का गदेरा उफान पर आने से किमी आठ के समीप बना मोटर पुल आपदा की भेंट चढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया है कि घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव के समीप बना पुल बह गया है। प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page