बार एसोसिएशन हल्द्वानी चुनाव 2026 महिला सदस्य पद के लिए हिमानी सनवाल ने मांगा समर्थन

हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के आगामी वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एडवोकेट हिमानी सनवाल ने महिला सदस्य पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को लेकर अधिवक्ताओं से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है।
एडवोकेट हिमानी सनवाल ने कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का सहयोग और अमूल्य मत मिलता है तो वह बार के हितों और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं से आगामी चुनाव में अपना आशीर्वाद और समर्थन देने की अपेक्षा जताई है।
उन्होंने कहा कि बार की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी साथियों से सहयोग और समर्थन की अपील की।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page