ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुवे हेम आर्य, सड़क-पानी के मुद्दों पर अधिकारियों से की बात

नैनीताल। भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के दुरुस्त गांव बासी सहित आसपास के कई गांवों का व्यापक भ्रमण कर ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान पगोट, घुघुखान, बागनी, बासी, सौड़ और सीगड़ी गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में उनके आगमन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान हेम आर्य बासी स्थित हरी आश्रम राजघर पहुंचीं, जहां शिव मूर्ति मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ सहभागिता की। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में भी उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धालुओं से संवाद किया।


इसके पश्चात हेम आर्य ने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क और पेयजल की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि खराब सड़कों और पानी की किल्लत के कारण रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर हेम आर्य ने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
क्षेत्र में हेम आर्य के पहुंचने पर लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर समस्याओं को गंभीरता से उठाती रही हैं। नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य भोपाल बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन अरोड़ा, पूर्व बूथ अध्यक्ष सेवानिवृत्त बालम सिंह कपकोटी, पूर्व मंडल महामंत्री कंचन पंत, तारा सिंह, आनंद सिंह, विनोद, कृपाल सिंह, कुशल सिंह, नीरज सिंह, देव सिंह, महेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह कार्की, ग्राम प्रधान प्रकाश बिष्ट, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश, पूर्व प्रधान दीपू आर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रीखोली आनंद सिंह बोरा व पूर्व प्रधान ललित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page