हल्द्वानी से कैंची धाम तक पैदल यात्रा
एक्स असिस्टेंट कमांडेंट आर. पी. सिंह ने की पैदल यात्रा, राष्ट्र प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हल्द्वानी, 15 जून – हम संस्था के संस्थापक और पूर्व मेयर प्रत्याशी नगर निगम हल्द्वानी काठगोदम, एक्स असिस्टेंट कमांडेंट आर. पी. सिंह ने आज हल्द्वानी से नीम करौरी बाबा महाराज के कैंची धाम तक पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने एक दिवसीय अन्न उपवास भी रखा।
राष्ट्र प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आर. पी. सिंह ने इस यात्रा के दौरान राष्ट्र प्रेम, नशा निषेध, पर्यावरण व प्रकृति का संरक्षण, जल जंगल जमीन का संरक्षण और विश्व बंधुत्व जैसी भावनाओं को प्रेरित करने हेतु एक जनजागरुता और जन चेतना संबंधित झांकी भी निकली।
सहयोगी के रूप में अल्ट्रा मैराथन रनर
इस पूरी यात्रा के दौरान उनके साथ उनके सहयोगी के रूप में अल्ट्रा मैराथन रनर श्री गिरीश बिष्ट जी साथ चले। आर. पी. सिंह ने इस यात्रा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र प्रेम के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया।

