हल्द्वानी में ‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन, ITC फॉर्च्यून में उद्यमियों का हुआ सम्मान

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड के उभरते और स्थापित उद्यमियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स (UBEA) 2026’ का भव्य आयोजन हल्द्वानी स्थित प्रतिष्ठित होटल फॉर्च्यून वॉकवे मॉल (ITC होटल्स) में संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह का आयोजन प्रीत टेक (Preet Tech) द्वारा किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए सेवा, शिक्षा, आतिथ्य, रिटेल, रियल एस्टेट सहित अनेक क्षेत्रों के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आयोजक एवं प्रीत टेक के निदेशक श्री दिलप्रीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में छोटे, मध्यम और बड़े व्यवसायों की अहम भूमिका है। ऐसे आयोजनों से न केवल उद्यमियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति को भी नई दिशा मिलती है।


समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और उद्यमियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े लोग, गणमान्य अतिथि और व्यवसायी उपस्थित रहे।
आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान
आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र में त्रिनंतरा रिसॉर्ट एंड स्पा, जिम कॉर्बेट (यशवंत सिंह बिष्ट), फॉर्च्यून वॉकवे मॉल, हल्द्वानी – ITC होटल्स, वेलकमहोटल बाय ITC होटल्स जिम कॉर्बेट (मार्क निकोलस), सराका होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (संजय सिंह), वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स (सीए डॉ. आलोक मिश्रा), विलासिता रिसॉर्ट (राजीव सिंह चौहान), जिंजर पंतनगर (अमित कुमार पांडे), जिंजर देहरादून (संजीव कुमार), नमामि रिसॉर्ट्स LLP (एम.डी. राजन), विंटरलाइन गोल्ड रिसॉर्ट (संजय बंसल) और पीक्स एंड पाइंस रिसॉर्ट (विकास अलवादी) को सम्मानित किया गया।


शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को सराहना
शिक्षा क्षेत्र में बीर्सहेबा स्कूल अल्मोड़ा (दीपिका विल्सन), सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल (डॉ. प्रवींद्र रौतेला), कैड इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्किल्स (मयंक श्रीवास्तव), बेलेज़ा डिवाइन प्राइवेट लिमिटेड (देवांश बांगा), इक ओंकार ग्लोबल एकेडमी (सुखविंदर सिंह) और स्टडी अब्रॉड इमिग्रेशन कंसल्टेंट (प्रदीप कुमार) को उनके योगदान के लिए सम्मान मिला।
रिटेल, रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र
रिटेल और व्यापार श्रेणी में विगा वॉलपेपर हब (विपिन कुशवाहा), अशोका बेयरिंग एंटरप्राइजेज (प्रियव्रत चितलांगिया), आयन हाइड्रोटेक वॉटर सॉल्यूशंस (सुखदेव सिंह), परफेक्ट एंटरप्राइजेज (अबरार अहमद) और लक्ष्मी एंटरप्राइजेज (विनोद नौटियाल) को सम्मानित किया गया।
वहीं रियल एस्टेट और सेवा क्षेत्र में भूपी प्रॉपर्टी, वीकेजे प्रोजेक्ट्स (एम.एस. राणा), अपलिफ्ट फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज (अरुण चौधरी) और ब्लेस्ड मैकेनिक्स (आशा वर्मा) को पुरस्कार प्रदान किए गए।


कैफे-रेस्टोरेंट और विशेष सम्मान
कैफे और रेस्टोरेंट श्रेणी में द कबाना (वत्सल अग्रवाल) और काठीपुरा काठी रोल्स (अरुण) को सम्मान मिला। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए देहरादून की क्यू हेल्थ डायग्नोस्टिक्स के डॉ. शशांक प्रतीक को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के समापन पर मुख्य आयोजक श्री दिलप्रीत सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ITC फॉर्च्यून काठगोदाम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना था। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक के व्यवसायों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ, जहां उद्यमियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की उम्मीद जताई।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page