उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का सदस्य नामित होने पर चतुर सिंह बोरा ने जताया आभार

नैनीताल। जनपद नैनीताल के विकास खंड ओखलकांडा स्थित ग्राम सुनकोट निवासी एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नैनीताल श्री चतुर सिंह बोरा को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का सदस्य नामित किए जाने पर उन्होंने प्रदेश सरकार और संगठन नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्री बोरा ने अपने नामांकन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, माननीय सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि विकास को नई दिशा देने तथा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते हुए किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
श्री बोरा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे किसान तक पहुंचे, इसके लिए वे सतत प्रयासरत रहेंगे।
उनके नामांकन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page