कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 29 मई को प्रारंभ हुए देशव्यापी “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत टिहरी एवं उत्तरकाशी जिलों में तीन दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन आज टिहरी के नैनबाग में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर किसानों को संबोधित किया।

*आधुनिक कृषि को अपनाने का आव्हान*

कार्यक्रम में किसानों से इस अभियान का हिस्सा बनने और फसलों का उत्पादन बढ़ाने हेतु आधुनिक कृषि को अपनाने का आव्हान किया गया। साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर आयोजित कृषि यंत्रों व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

*स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि*

स्वयं सहायता समूहों की बहनों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। पहाड़ों में कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग और विज्ञानिकों से नई कृषि प्रणालियों की जानकारी प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।

*प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री का मार्गदर्शन*

मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व मा. कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अभियान वैज्ञानिकों व किसानों को एक मंच पर लाने का अभिनव प्रयास है और इसका लाभ हमारे किसानों को अवश्य मिलेगा।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण