सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल में महिला शक्ति को मिली नई जिम्मेदारी, प्रगति जैन बनीं प्रदेश अध्यक्ष व ज्योति अवस्थि प्रदेश महामंत्री”

हल्द्वानी। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय (कमलुआगंजा रोड, फुलदेई वेक्ट हाल, ऐरी कॉम्प्लेक्स) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन कोर कमेटी व प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा की संतुति पर किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों की सर्वसम्मति से महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस अवसर पर भीमताल के मेहरा गांव निवासी प्रगति जैन को प्रदेश अध्यक्ष तथा हल्द्वानी की ज्योति अवस्थि को प्रदेश महामंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत से इनके नामों पर सहमति जताई और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

संगठन की प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने दोनों महिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने प्रगति जैन और ज्योति अवस्थि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page