केंद्रीय बजट 2026 सर्वांगीण विकास का रोडमैप, 2 से 10 फरवरी तक चलेंगे संवाद कार्यक्रम: नवीन वर्मा

हल्द्वानी, 1 फरवरी। नगर निगम सभागार हल्द्वानी में शनिवार को केंद्रीय बजट सत्र 2026 के प्रस्तुतीकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बजट के विभिन्न प्रावधानों और उसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश सह-संयोजक एवं दर्जा राज्यमंत्री नवीन चंद्र वर्मा ने बजट सत्र पर संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 सर्वांगीण विकास को समर्पित है। इसमें आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आयकर नियमों के सरलीकरण पर विशेष जोर दिया गया है, जिन्हें 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, व्यापारियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है।
नवीन वर्मा ने बताया कि बजट की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 2 फरवरी से 10 फरवरी तक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत व्यापारी संगठनों, लघु उद्योगों, कृषक संगठनों, महिला एवं युवा संगठनों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो दीपेंद्र कोश्यारी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान, कंचन उप्रेती, रविंद्र बाली, मोहन पाठक, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, प्रतिभा जोशी, प्रताप रैकवाल, पंकज अधिकारी, विष्णु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page