“ऑपरेशन प्रहार” : सघन चेकिंग अभियान के तहत 04 वाहन सीज, चालक गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का कड़ा प्रहार

जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा नशे में वाहन (ड्रंकन ड्राइविंग) करने वालों के विरुद्ध डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण तथा श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में सख्त कार्रवाई की गई है।
घटना का विवरण:
ऑपरेशन प्रहार अभियान के दौरान दिनांक 08.04.2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 04 वाहनों को रोककर जांच की गई, तो चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।
1. वाहन कार UK 06 BN 7264 चालक दिवाकर पुत्र दीनाराम निवासी शिमला पिस्तौर लालपुर किच्छा उधम सिंह नगर।
2. वाहन कार UP 16 CD 3012 चालक उवैद अशरफ पुत्र रईस अहमद निवासी ग्राम पैरवा थाना सैफनी जिला रामपुर।
3. वाहन कैंपर HR 98 N 7183 चालक अजय टोपो पुत्र बेंजामिन टोपो निवासी जमरानी दमुवाढूगा।
4. वाहन कार UK 04 TB 6618 पूरन पलडिया पुत्र मोहन चंद पलडिया निवासी पुरानी हार्ट डेहरा अमृतपुर भीमताल।
नशे शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर उपरोक्त वाहनों को अंतर्गत धारा 185/207 एमवी एक्ट में सीज कर सम्बंधित चालकों को गिरफ्तार किया गया।







