कार का शीशा तोड़कर नकदी व दस्तावेज चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

हल्द्वानी, नैनीताल दिनांक 12/06/25 को आनंद राज जोशी पुत्र रामदत्त जोशी निवासी लालडाट बायपास रोड, शिवालिक विहार फेस नं. 1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त ने उनकी कार UK06-G-0022 का शीशा तोड़कर उसमें रखे ₹1500 नगद व आधार कार्ड चोरी कर लिया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 143/25, धारा 305(c)/324(4) बंस में अभियोग पंजीकृत कर उप निरीक्षक रजनी आर्य को विवेचना सौंपी गई। घटना के त्वरित अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र को टीम गठन हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के अनुपालन में CO हल्द्वानी श्री नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। 13/06/2025 को अभियुक्त दीपू कश्यप पुत्र श्री राकेश कश्यप निवासी शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी को मधुबन कॉलोनी, आरटीओ रोड से चोरी के माल सहित गिरफ्तार* किया गया।

गिरफ्तारी विवरण-

1. दीपू कश्यप पुत्र श्री राकेश कश्यप,  उम्र 32 वर्ष निवासी- शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी, नैनीताल

बरामद माल-

1. एक काला लेदर बैग
2. एक काला लेदर पर्स
3. एक पीएनबी बैंक की चेकबुक (ज्योति एंटरप्राइजेज)
4. 1100 नगद
5. आधार कार्ड (वादि का)

पुलिस टीम मे उप निरीक्षक रजनी आर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ाऔर कांस्टेबल गोपाल दत्त शामिल रहे

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page