तीज उत्सव स्त्री जीवन में नई उमंग का प्रतीक

रामनगर परिवार के लिए जीवन समर्पित करने वाली बहनों के लिए साल का एक दिन स्वयं की खुशी के लिए होना चाहिए।
तीज का उत्सव ऐसा ही एक अवसर है। इसमें महिलाएं नई उमंग व हर्ष से आह्लादित होती है।
*कॉर्बेट सखी ग्रुप* की ओर से आयोजित होटल *देसी रूट्स* में आयोगित तीज महोत्सव के दौरान महिलायों द्वारा नृत्य करते हुए तथा कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हुए पारंपरिक परिधान में शामिल महिलाएं ने इस कार्यक्रम के सुअवसर पर चार चाँद बिखेरे
व सभी ने भारतीय परिधान पहनावे का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सबको भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम करते रहने चाहिए
कार्यक्रम की महिलाओ ने तीज हुई प्रतियोगिताएं त्योहार को गरीमा के साथ मनाने व नई पीढ़ी से जोड़ने पर बल दिया। नेहा अगरवाल ने बताया कि तीज महोत्सव में राजस्थानी घूमर नृत्य, प्रतियोगिता, पारंपरिक पोषाक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे।
मंच संचालन व कार्यक्रम की रुपरेखा . अनुभा शर्मा व ग्रोविंग बुड्स की प्रधानाचार्य अनीता रावत ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्कर हॉबी क्लास की संस्थापिका व समाजसेविका पूनम गुप्ता ने भी अहम् योगदान दिया
महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य, रैंप वॉक, चम्मच दौड़, म्युजिकल चेयर, बैलून गेम , 1 मिनट गेम में हिस्सा लिया ।
तीज व सावन क्वीन का ताज इंदु ध्यानी को दिया गया।
कार्यक्रम में आरती अगरवाल , खुशबु , आकांशा , अनीता , मेघा , रति , भाजपानेत्री रूचि गिरी , नीलम , शिवांगी , लवी , इशिका , प्रिया , गीता आदि कई महिलाओ भागीदारी निभाई।

