हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश का जोरदार स्वागत बजट सत्र में जनहित के मुद्दे उठाने पर कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

हल्द्वानी, 16 मार्च। विधानसभा के बजट सत्र में हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड से जुड़े जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का सोमवार को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें जनहित की आवाज बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों और स्थानीय लोगों ने विधायक का फूलमालाओं से अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार विधानसभा में आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने में मदद मिल रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना में आ रही खामियों, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों की समस्याओं और युवाओं के रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जिस मजबूती के साथ विधायक ने सदन में उठाया है, वह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विधायक लगातार जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की जनता ने उन्हें जो विश्वास और स्नेह दिया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनहित, विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।
स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे, जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, सतनाम सिंह, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page