उत्तराखंड जल संस्थान में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

लाल कुआं: नैनीताल उत्तराखंड जल संस्थान शाखा लाल कुआं में आज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वर्षों से अकुशल श्रेणी में कार्यरत होने के बावजूद उन्हें कुशल का वेतन नहीं मिल रहा है, जो श्रम कानून के अधीन 5 वर्ष से अधिक कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है।

ठेकेदार और विभाग के द्वारा की जा रही है गड़बड़ी

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि विभाग द्वारा ठेकेदार को 30 दिन का वेतन भुगतान किया जाता है, लेकिन 30 दिन के भुगतान में 4 दिन का पैसा ठेकेदार और विभाग का जाता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए।

कर्मचारी नेताओं ने दी चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री श्याम सिंह, संवाद शाखा अध्यक्ष श्री घनश्याम बरगले, शाखा कोषाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र, अध्यक्ष हल्द्वानी श्री महेश आचार्य और अन्य कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर आज समाधान नहीं हुआ तो कल की तारीख में कार्य बहिष्कार होगा।

50 से अधिक कर्मचारी हुए शामिल

इस धरना प्रदर्शन में कमलेश कुमार, उमेश कुमार, चंद्रमणि बड़ोला, लक्ष्मी दत्त, शिवसागर, नरेंद्र नामी, दिलीप कुमार, शिवसागर, शिवराम, मुकेश दुमका, सुखपाल, प्रकाश पनेरु, सुरेश चंद पनेरू सहित 50 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए हैं।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण