जनपद नैनीताल पुलिस की पंचायती चुनावों को लेकर सख्त कार्यवाही
सट्टा, स्मैक और अवैध शराब पर एक साथ बड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा, रामनगर, बेतालघाट व काठगोदाम पुलिस ने 06 तस्कर किये गिरफ्तार

दिनांक 20.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर आगामी पंचायती चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सट्टा, मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के मामलों में कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
👉 थाना बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही, 02 सटोरिए गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए
1. खालिद पुत्र ताहिर निवासी लाइन नं. 18
2. शकील पुत्र रईस निवासी दुर्गा मंदिर के पास बड़ी रोड इन्द्रानगर
को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरूद्ध FIR No. 189/25 व 190/25, धारा 13 G.Act पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी-
* सट्टा पर्ची
* पेन, गत्ता
* नकदी ₹2080 व ₹1460
पुलिस टीम
1. कानि. लक्ष्मण राम
2. कानि. मोहम्मद यासीन
3. का. सुनील कुमार
4. का. शिवम कुमार
👉 रामनगर पुलिस ने 02 शराब तस्कर किए गिरफ्तार
👉 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अलग अलग जगहो से शराब बेच रहे लोगो को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कराए गए –
*1. अभि0 राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र स्व0 बहादुर सिंह राणा* निवासी रेलवे पड़ाव उम्र 34 वर्ष रामनगर को कुल *39 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 269/25 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया
*2. अभि0 चीकू सिह पुत्र गुरनाम सिह* निवासी तुमड़िया डाम 1 मालधन थाना रामनगर जिला नैनीताल को कुल करीब *50 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 270/25 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम –
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
कानि0 बिजेन्र गौतम
कानि0 गोविन्द सिंह
हे0का0 तालिब हुसैन
कानि0 भूपेन्द्र सिंह
कानि संजय कुमार
👉 थाना बेतालघाट पुलिस की कार्यवाही 96 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के निर्देशन में दौराने चेकिंग कृपाल राम पुत्र श्री पनी राम, निवासी ग्राम ओखलढुंगा, को 96 टेट्रा पैक माल्टा फ्लेवर देसी मसालेदार शराब के साथ
गैस गोदाम से 200 मीटर पहले सड़क पर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक हरिराम
2. हे.का. नवीन पांडे
3. हे.गा. कपिल बुधोरी
👉 थाना काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही स्मैक तस्कर गिरफ्तार
थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान
बलवंत बिष्ट पुत्र स्व. नारायण सिंह बिष्ट, निवासी पूर्वी खेड़ा, गोलापार 05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ जागनाथ ट्रेडिंग के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 21/8 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक नीतू सिंह
2. कां. अशोक रावत
3. कां. सुरेंद्र सिंह
4. कां. प्रेम प्रकाश

