हल्द्वानी के हीरानगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं उनके परिवारी जनों और मित्रजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथा श्रवण को श्रद्धालुओं की आपार संख्या ने आध्यात्म का अलौकिक रंग बिखेर दिया।

*भागवताचार्य नमन् कृष्ण महाराज ने सुनाई कथा*
प्रसिद्ध भागवताचार्य नमन् कृष्ण महाराज ने कहा कि कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है जब हम इसे अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि का स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। उन्होंने कहा कि भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है, इससे संशय दूर होता है और शांति व मुक्ति मिलती है।

*कथा के पावन प्रसंग में प्रभु श्रीकृष्ण के मथुरा गमन प्रसंग पर विस्तृत बखान*
महाराज जी ने कथा के पावन प्रसंग में प्रभु श्रीकृष्ण के मथुरा गमन प्रसंग पर विस्तृत बखान करते हुए कथा सुनाई। लीला पुरुषोत्तम की विभिन्न लीलाओं का सुन्दर शब्दों में वर्णन किया। साथ ही महाराज जी ने गोपियों के वियोग की मार्मिक कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध में गोपी गीत का वर्णन वर्णित है, जो भगवान कृष्ण को प्राप्त करने का साक्षात् साधन है।

*दाम्पत्य जीवन के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश*
महाराज जी ने दाम्पत्य जीवन के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर यजमान परिवार के श्रीमती एवं श्री प्रदीप बिष्ट के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रसिद्ध शिक्षाविद् दीपक बलूटिया, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, लालकुआँ व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीवान बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, मधुकर श्रोतिय, नवीन पपोला, रोहित बिष्ट, विपिन भट्ट सहित अनेकों मौजूद रहे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page