बागेश्वर में ‘धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत विशेष सेवा वितरण शिविर का आयोजन

बागेश्वर जिले में ‘धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत समग्र विकास की दिशा में सशक्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सेवा संतृप्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी आशीष भट्टगाईं के नेतृत्व में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
*15 जून से 30 जून तक सेवा वितरण शिविर*
जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जून से 30 जून 2025 तक चयनित ग्रामों में सेवा वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न सेवाएं जैसे राशन कार्ड, जाति/आय प्रमाण पत्र, जन धन अकाउंट, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम, कृषि किसान कार्ड, मत्स्य पालन, स्किल इंडिया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ आदि एक ही मंच पर जनसामान्य को उपलब्ध कराई जाएँगी।
*विकासखंड कपकोट में चयनित ग्राम पंचायतें*
विकासखंड कपकोट के चयनित आठ ग्राम पंचायतों—चौडा, खलझूनी, मिकिलाखलपट्टा, हरकोट, मल्लादेश, फरसालीपल्ली, गुलेर, सिमगढी—को क्लस्टर ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। इनमें जनजागरूकता रैलियाँ, ग्राम सभाएँ एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनता को योजनाओं की जानकारी दी गई।
*सरकार की ‘होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच’ की सशक्त मिसाल*
‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ सरकार की ‘होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच’ की सशक्त मिसाल है, जिसमें विभिन्न विभाग एकीकृत रूप से जनसेवा हेतु कार्य कर रहे हैं। बागेश्वर जिला इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर रहा है और एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रहा है।
*जिले की उपलब्धियां*
– जल जीवन मिशन के अंतर्गत शत-प्रतिशत घरों में नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
– प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सभी पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।
– घरेलू विद्युतीकरण में भी बागेश्वर 100% लक्ष्य प्राप्त करने वाला जिला बन चुका है।
– शिक्षा के क्षेत्र में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी विद्यालयों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिले में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और स्थानीय जनता को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

