गरमपानी मंडल के गांवों में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेम आर्य एवं गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गरमपानी मंडल के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
भ्रमण के दौरान भाजपा नेताओं ने रातीघाट, घुना, कफलटा, बारगल, गरजोली, सिलटोना, गजार एवं धरमाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। ग्रामीणों ने पेयजल संकट, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक सहित अन्य बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में आए दिन पानी की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जंगली जानवरों द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान क्षेत्र में हेम आर्य को नैनीताल विधानसभा से जनता का व्यापक समर्थन भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
भ्रमण कार्यक्रम में गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, बीटीसी सदस्य विजय कुमार, ग्राम प्रधान राजू कुमार, गोधन सिंह, उमेश बरगली, मनोज जोशी, रवि बिष्ट, यशपाल आर्य, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश आर्य, पुष्कर बरगली, किशन बरगली, हरिनंदन बरगली, चंदन सिंह बरगली, भोला सिंह, दीपक सिंह बरगली, नंदन सिंह रावत, गोदान सिंह बरगली, नवीन सिंह, गोपाल सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान लछम सिंह मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपू भंडारी सहित रवि बिष्ट एवं हरेंद्र सिंह समेत अनेक ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page