राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया।

*भाजपा सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप*

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है और हमारे नेता राहुल गांधी को बिहार में छात्रों से मिलने से रोका जाता है और फिर उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाती है, जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

*सेना का अपमान करने का आरोप*

युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि भाजपा एक तरफ तिरंगा यात्रा निकाल रही है और दूसरी तरफ उनके नेता सेना का अपमान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। साहू ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों जगह जश्न पर भी तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद मिटाने का सही मौका था, लेकिन ऐसा न होने से देश में निराशा है।

*पुतला दहन में शामिल हुए कई पदाधिकारी*

पुतला दहन करने वालों में रक्षित सिंह बिष्ट, अक्षत पाठक, सौरभ कुमार, अजय कुमार, राहुल रावत, चंदन गरिया, तनिष्क भट्ट, दीपक बिष्ट, मिथ्याक्ष, रुद्राक्ष बिष्ट, यश कवड़ियल, पार्थ धपोला, प्रियांशु बिष्ट, गौरव सिंह धपोला, अजय नेगी समेत तमाम युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल थे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page