नैनीताल जिले के गली मोहल्ले में चल रहे निजी स्कूलों की होगी जांच

नैनीताल जिले में गली मोहल्लों में चल रहे प्री प्राइमरी से लेकर माध्यमिक तक के सभी निजी विद्यालयों की मान्यता की जांच होगी इसे लेकर के मुख्य शिक्षा अधिकारी जी आर जायसवाल ने निर्देश जारी किए हैं. राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों क़ो जांच सोप गई है जो अपने क्षेत्र में चल रहे प्राइवेट स्कूलों की मान्यता से लेकर अन्य दस्तावेजों को देखकर अपनी रिपोर्ट 10 अप्रैल तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे.
- इस खबर को भी पढ़ें.
हल्द्वानी में शिक्षा माफिया पर बड़ा वार! 46 स्कूलों को नोटिस, अब नहीं चलेगी मनमानी
जी आर जायसवाल ने बताया की सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने किताबों की जांच के दौरान सामने आए स्कूलों के नाम पर संदेह जताया था इसी आधार पर उनकी मान्यता की जा रही है इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है ताकि यह काम आसानी से और जल्दी पूरा हो सके सभी को मौके पर जाकर के दस्तावेजों की जांच करनी होगी साथी विद्यालय मान्यता है या नहीं यदि है तो उनका कोड, किस बोर्ड से विद्यालय की मान्यता है, मान्यता लेने और वैधता की तिथि मान्यता प्रदान करने वाले अधिकारी का नाम पदनाम मान्यता प्रमाण पत्र की प्रति आदि की भी जानकारी लेनी होगी.
- इस खबर को भी पढ़ें.
ड्रोन तकनीक में निपुण बने एनसीसी कैडेट्स, 10 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का भव्य समापन








