सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रदेश कार्यकारिणी गठित, प्रभा खनका बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष

हल्द्वानी, 21 अगस्त  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल के हल्द्वानी कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई महिला प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा जी की सहमति एवं मार्गदर्शन में प्रभा खनका जी, निवासी हल्द्वानी, को वरिष्ठ उपाध्यक्ष – उत्तराखंड के पद पर मनोनीत किया गया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों और समस्त टीम ने हर्ष जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संगठन ने विश्वास जताया कि प्रभा खनका जी अपने कार्यदक्षता, अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा ने कहा,

> “महिलाओं की भागीदारी संगठन की मजबूती का प्रतीक है। प्रभा जी का चयन संगठन के लिए गौरव की बात है। हम सब उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी, सदस्यगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का समापन सभी को संगठन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के संकल्प के साथ किया गया।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page