कालाढूंगी क्षेत्र में IPL मैच पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, हल्द्वानी में भी सट्टेबाज दबोचा

डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में कालाढुंगी पुलिस को IPL क्रिकेट मैचों के दौरान अवैध सट्टेबाजी और जुए के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है।
श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में कालाढूंगी पुलिस द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सट्टा कारोबारियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण: दिनांक 29.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी खेल के मैदान के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अभियुक्त अफाक अहमद को IPL मैच पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद की।
अभियुक्त: अफाक अहमद पुत्र अनवार अहमद (उम्र 32 वर्ष), निवासी वार्ड नं0 04, कालाढूंगी।
बरामदगी: कुल 5,150/- रुपये नगद, सट्टा पर्ची, पेन एवं गत्ता।
कानूनी कार्रवाई: अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में FIR NO- 28/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में अपर उपनिरीक्षक लेखराज कम्बोज, कानि0 अमनदीप सिंह, कानि0 किशन नाथ और कानि0 तेजपाल सिंह। शामिल रहे.
👉 इसके अतिरिक्त श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस द्वारा भी गोला गेट से राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त रवि को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 1,270/- रुपये नगद, सट्टा पर्चियां, एक डायरी और पेन बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में FIR NO- 106/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में उ0नि0 कृष्णा गिरी तथा कानि0 सुभाष राणा शामिल रहे।







