नैनीताल पुलिस ने वाहन चोरियों का किया खुलासा

नैनीताल पुलिस ने मल्लीताल क्षेत्र में हुई वाहन चोरियों का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने 04 अभियोगों का खुलासा करते हुए चोरी की 09 मोटर साइकिलें बरामद की हैं और 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. दीपक सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम घूग्धू खाम तहसील व जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष
2. आकाश पुत्र रुप राम सिंह निवासी खुशाल पुर नियर गुरुद्वारा बन्नाखेडा थाना बाजपुर उधमसिंह नगर उम्र 20 वर्ष

*बरामद वाहन*

चोरी की कुल 09 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है। बरामद वाहनों में स्पलेंडर, अपाचे और रॉयल एनफील्ड शामिल हैं।

*पुलिस टीम*

पुलिस टीम में व०उपनि० दीपक बिष्ट, उपनि० विजय कुमार, का0 876 ना०पु० बृजमोहन, का026 ना०पु० वीरेन्द्र गोले, का0 505 ना०पु० राजेश कुमार, का0 07 ना०पु० शाहिद अली, का0188 ना०पु० मनीष कुमार और हे0का0 सुमित चौधरी शामिल थे।

*पुरस्कार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण