नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: दीपा दर्मवाल बनीं अध्यक्ष, देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष पद

नैनीताल। जिला पंचायत नैनीताल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में दीपा दर्मवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष चुना गया है।
गौरतलब है कि जिला पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद परिणामों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई थी। इसके चलते उसी दिन देर रात वोटों की गिनती की गई, लेकिन परिणामों को सुरक्षित रखा गया। अब इन नतीजों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है, जिसमें दीपा दर्मवाल और देवकी बिष्ट को क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया।

