उत्तराखंड कृषि विभाग में बंपर तबादले, कई अधिकारी इधर से उधर

देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा लोक सेवकों के वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के अंतर्गत कृषि विभाग में कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय निदेशालय स्तर पर गठित वार्षिक स्थानांतरण समिति की 3 जून को संपन्न बैठक में दी गई संस्तुति के आधार पर लिया गया।
ये हैं तबादले वाले अधिकारी
1. *डा. नवीन चन्द्र जोशी*: कृषि रक्षा अधिकारी, बागेश्वर का स्थानांतरण कृषि रक्षा अधिकारी, ऊधमसिंहनगर के पद पर किया गया है।
2. *विनोद कुमार शर्मा*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, बाड़ेछीना (अल्मोड़ा) का स्थानांतरण सहायक निदेशक (अभियंत्रण), कृषि निदेशालय, देहरादून के पद पर किया गया है।
3. *अरविन्द भट्ट*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, पौडी (पौडी गढ़वाल) का स्थानांतरण कृषि रक्षा अधिकारी के पद पर किया गया है।
4. *हिमांशु जोशी*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, लोहाघाट (चम्पावत) का स्थानांतरण कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, भीमताल (नैनीताल) के पद पर किया गया है।
5. *रामनरेश*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, पाबों का स्थानांतरण कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, चकराता (कालसी) के पद पर किया गया है।
6. *किरन राना*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, अल्मोडा का स्थानांतरण किया गया है।
7. *प्रवेन्द्र कुमार*: कृषि रक्षा अधिकारी, नरेन्द्रनगर (टिहरी गढ़वाल) का स्थानांतरण किया गया है।
8. *ऋतु कुकरेती जुयाल*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, भीमताल का स्थानांतरण किया गया है।
9. *बबीता भट्ट*: सहायक निदेशक मृदा परीक्षण कृषि निदेशालय का स्थानांतरण किया गया है।
10. * डा . नारायण सिंह*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धारी (नैनीताल) का स्थानांतरण किया गया है।
11. *आनन्द गोस्वामी*: कृषि रक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा का स्थानांतरण किया गया है।
12. *राजवीर सिंह*: अपर सहायक अभियंता का स्थानांतरण किया गया है।
13. *हिमांशु उप्रेती*: अपर सहायक अभियंता का स्थानांतरण किया गया है।
14. *राजेश खेतवाल*: सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 का स्थानांतरण किया गया है।
15. *योगेश रूवाली*: प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, घूमाकोट का स्थानांतरण किया गया है।
16. *गीतांजली बंगारी*: सहायक निदेशक, साख्यिकी का स्थानांतरण किया गया है।
17. *संदीप तोमर*: प्रभारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी मोरी का स्थानांतरण किया गया है।
18. *भगवान दास*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कोटद्वार का स्थानांतरण किया गया है।
19. *सुरेन्द्र कुमार*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, नरेन्द्रनगर का स्थानांतरण किया गया है।
20. *सोमांश कुमार गुप्ता*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, हरिद्वार (बहादराबाद) का स्थानांतरण किया गया है।
21. *दिव्या जोशी*: सहायक निदेशक, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, श्रीनगर (पौडी गढ़वाल) का स्थानांतरण किया गया है।
22. *सचिन कुमार*: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, उत्तरकाशी का स्थानांतरण किया गया है।
निर्देश
इन तबादलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे आदेश निर्गत होने की तिथि से 10 दिवस के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें एवं प्रभार प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित अवधि में योगदान नहीं किया गया अथवा स्थानांतरण के विरुद्ध किसी प्रकार का दबाव डलवाया गया तो धारा-24 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
स्थानांतरण आदेश
स्थानांतरण आदेश महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान विभाग, उत्तराखंड रणवीर सिंह चौहान द्वारा जारी किए गए हैं।

